सीएमडी ने सांसद को दी जीत की बधाई

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता सोमवार की शाम नव निर्वाचित सांसद ढुलू महतो से चिटाही स्थित उनके आवास पहुंचे.

विज्ञापन

बरोरा. बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता सोमवार की शाम नव निर्वाचित सांसद ढुलू महतो से चिटाही स्थित उनके आवास पहुंचे. शिष्टाचार भेंट की. सीएमडी ने सांसद को गुलदस्ता भेंट करते हुए टीम बीसीसीएल की ओर से उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर सीएमडी के साथ बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन संजय कुमार सिंह, बरोरा महाप्रबंधक पीयूष किशोर, ब्लॉक-II क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार, गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक जीसी साहा एवं संबंधित क्षेत्रों के अन्य अधिकारी के अलावा यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, भरत महतो आदि थे. सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल अपनी सीएसआर, पर्यावरण और सामुदायिक विकास की गतिविधियों के माध्यम से धनबाद और आसपास के लोगों को मूलभूत एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन-स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. सांसद श्री महतो ने कंपनी को पूर्व की भांति निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola