Dhanbad News: छोटी लापरवाही भी छीन सकती है परिवार की खुशियां : सीइओ
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 03 Feb 2026 2:16 AM
Dhanbad News: एमपीएल में सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह, कर्मियों को किया गया सम्मानित
Dhanbad News: एमपीएल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया. प्लांट परिसर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया. सीइओ बासुदेव हांसदा ने कहा कि सुरक्षा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की निरंतर साधना है. सुनिश्चित करें कि यह अभियान 365 दिन जीवित रहे. ताकि हर सफर सुरक्षित हो और हर घर में खुशियां बनी रहे. उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है. हम सड़क, कार्यस्थल और दैनिक जीवन में सुरक्षा को प्राथमिकता दें, तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है.
इनकी रही भागीदारी
सीएमओ सर्विसेज डीके गंगवाल, हेड एफएएम दुर्गेश शर्मा, हेड आपरेशन प्रवीण बी राउत, हेड सेफ्टी रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डाला. सुरक्षा माह के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली तथा पोस्टर, बैनर से आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. एफएएम, सीएचपी, एडमिन, एमएमडी,आपरेशन, सेफ्टी विभाग सहित अन्य विभागों के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में सड़क सुरक्षित को लेकर प्रस्तुतियां दी गयीं. कार्यक्रम में अंबरीश कुमार, सुशील कुमार सिंह, मारुति दत्ता, शुभेंदु मुस्तफी, अभिजीत पाण्डेय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










