स्वच्छता जीवन का पहला आधार,इसे अपनायें:सिंफर निदेशक

Updated:
विज्ञापन

सिंफर में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन

विज्ञापन

धनबाद.

केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनबाद के नगर आयुक्त रविराज शर्मा का स्वागत सिंफर के निदेशक प्रोफेसर अरविंद कुमार मिश्र ने किया. कार्यक्रम में मुख्य वैज्ञानिक डाॅ जेके पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी एसएस मंडल, कुमार राहुल समेत संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. सिंफर में तीन से 15 मई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कई प्रतियेगिताएं भी आयोजित की गयी. सिंफर निदेशक ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन का पहला आधार है. सबसे पहले हम सब अपने अंदर स्वच्छता लाएं, उसके बाद ही हम किसी को इसके प्रति जागरूक कर सकते हैं. जब हम स्वच्छ रहेंगे तभी अपने देश को स्वच्छ कर पायेंगे.

सिंफर को स्वच्छ रखने में निगम करेगा सहयोग :

नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि नगर निगम, धनबाद स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध है. उन्होंने सिंफर परिसर को साफ रखने में निगम के पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया. साथ ही सभी वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि माइनिंग से उत्पन्न होने वाली धूल पर नियंत्रण पाने के लिए तकनीक विकसित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola