Dhanbad News:सरस्वती पूजा को लेकर सिटी हॉक्स ने किया फ्लैग मार्च
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा पर जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाया गया अभियान.
विज्ञापन
सरस्वती पूजा के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स की टीम ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान टीम ने कोर्ट मोड़, पुलिस केंद्र, सरायढेला, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, बैंक मोड़, धनसार, झरिया, लोदना, जोड़ापोखर आदि इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों के पास रुककर आयोजकों से मुलाकात की और सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं भक्ति भाव से मनाने की अपील की. आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूजा के दौरान डीजे व तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजायें. आपत्तिजनक गाने भी नहीं बजायें. पूजा पंडालों के आसपास शराब या किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करें.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन