Dhanbad News : सीबीएसइ 10वीं-12वीं की बोर्ड की परीक्षा 23 केंद्रों पर 17 से होगी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 15 Feb 2026 2:25 AM
Dhanbad News : 10वीं में 10 हजार और 12वीं में छह हजार परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. धनबाद जिले में इन परीक्षाओं के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में करीब 10 हजार और 12वीं की परीक्षा में लगभग 6 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. बोर्ड की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी परीक्षार्थियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. पहले दिन 10वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक विषय की होगी. वहीं 12वीं में इसी समयावधि में बायोटेक्नोलॉजी और इंटरप्रन्योरशिप विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
आइसीएसइ की परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी :
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आइसीएसइ) की परीक्षाएं भी जिले के 10 केंद्रों पर होगी. 17 फरवरी को आइसीएसइ दसवीं में सुबह 11 बजे से अंग्रेजी लैंग्वेज की परीक्षा होगी. आइसीएसइ 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 17 फरवरी को होम साइंस विषय की परीक्षा ली जायेगी. दसवीं में करीब 3 हजार और 12वीं में 2200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. सीबीएसइ की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ सरिता सिन्हा ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने परीक्षार्थियों से स्थानीय परिस्थितियों, मौसम और दूरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










