एक करोड़ का लोहा चोरी मामले में अज्ञात पर केस
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पुल में लोहा चोरी कर लिये जाने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
बीसीसीएल के जीएम ने अधिकारी भेज कर घटना की करायी जांच, बचा लोहा स्टोर में जमा कराया जायेगा.
कतरास
. धर्माबांध ओपी के सामने बुधवार की रात बीसीसीएल द्वारा बनाये गये अस्थायी पुल का एक करोड़ का लोहा चोरी मामले में धर्माबांध ओपी में अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. विशेष प्रमंडल द्वारा वहां करीब दो करोड़ की लागत से बनाये जा रहे नये पुल के संवेदक बोकारो निवासी अजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. संवेदक ने पुलिस को बताया है कि पुल निर्माण के लिये बीसीसीएल द्वारा बनाये गये अस्थायी पुल का लोहा काट कर वहां रखा गया था, जो चोर ले गये. बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम जीसी साहा ने बताया कि धर्माबांध ओपी प्रभारी द्वारा घटना की सूचना दिये जाने के बाद अधिकारी रंजन कुमार को वहां जांच के लिये भेजा गया था. बाकी बचे लोहे को शनिवार को बीसीसीएल के स्टोर में रखवा दिया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










