Dhanbad News : सिंदरी में हिंसक झड़प मामले में दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : दुबे अखाड़ा रोहड़ाबांध में होली मिलन समारोह को लेकर हुई मारपीट
विज्ञापन
Dhanbad News :
सिंदरी.
दुबे अखाड़ा रोहड़बांध में होली मिलन समारोह के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों की ओर से की गयी लिखित शिकायत पर सिंदरी थाना में दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता अंशु कुमार और प्रशांत कुमार दुबे हैं. दुबे अखाड़ा में बुधवार को हुई हिंसक झड़प में प्रशांत कुमार दुबे और उनके परिजन को भी चोट आयी है. उनका इलाज धनबाद में चल रहा है. वहीं प्रशांत दुबे की पत्नी रानी दुबे ने भी थाना में आवेदन देकर कुछ लड़कों पर घर में घुस कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था. इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारों के अनुसार नगर निगम चुनाव में वार्ड 54 से चुनाव में दामिनी दुबे और प्रशांत दुबे ने भी पार्षद का चुनाव लड़ा था. दोनों परस्पर रिश्तेदार हैं, परंतु चुनाव प्रचार में अनर्गल आरोप लगाया गया था, जिस कारण दोनों पक्षों में तनाव था, जिसकी परिणति होली के दिन दुबे अखाड़ा में मारपीट के रूप में सामने आयी.मुकदमा के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है. इधर, सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन