dhanbadnews: बीएसएनएल की 4जी सेवा अगले 15 दिनों में हो सकती है शुरू : जीएम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 1:05 AM

विज्ञापन

धनबाद-बोकारो के उपभोक्ताओं को 4जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए दोनों जिलों में लगभग 280 टावरों पर 4जी नेटवर्क का काम चल रहा है. बोकारो में लगभग 70 टावर पर काम करीब-करीब पूरा हो चुका है.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद-बोकारो के उपभोक्ताओं को 4जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए दोनों जिलों में लगभग 280 टावरों पर 4जी नेटवर्क का काम चल रहा है. इसमें बोकारो में लगभग 70 टावर पर काम करीब-करीब पूरा हो चुका है. वहीं धनबाद के लगभग 210 टावरों पर 4जी उपकरण लगाये जा रहे हैं. बीएसएनएल जीएम बिनोद झा ने संभावना जताई है कि टावर पर 4जी उपकरण लगाने का काम अगले 15 दिनों में पूरा हो सकता है. इससे पहले ट्रायल के लिए धनबाद व बोकारो के टावर के 4जी नेटवर्क को ओपन किया गया था. मगर टावर के नजदीक नेटवर्क आने व दूरी पर नेटवर्क नहीं आने से लोग शिकायत करने कार्यालय आने लगे. ऐसे में सभी टावर के 4जी उपकरणों को बंद कर दिया गया. अब 4जी नेटवर्क बोकारो में एक हफ्ते व धनबाद में 15 से 20 दिन में शुरू हो सकता है.

स्पीड बढ़ाने के लिए एक हजार टावर की जरूरत :

महाप्रबंधक श्री झा ने कहा कि बीएसएनएल के पास बोकारो व धनबाद को मिलाकर सिर्फ 280 टावर ही हैं. जुलाई व अगस्त माह में दूसरी कंपनियों से बीएसएनएल में भारी संख्या में नंबर पोर्ट कराया गया है. अच्छी सेवा के लिए अभी भी एक हजार टावर की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola