Dhanbad News : याद की गयी माता गुजरी व चार साहेबजादों की शहादत

Updated:
विज्ञापन

वीर बाल दिवस. जोड़ाफाटक रोड गुरुनानकपुरा से से मटकुरिया गुरुद्वारा तक निकली शोभा यात्रा

विज्ञापन

वीर बाल दिवस पर चार साहेबजादों की याद में मंगलवार को जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरुनानकपुरा से शोभायात्रा निकाली गयी, जो मटकुरिया गुरुद्वार होते हुए बड़ा गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हाे गयी. बड़ा गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन हुआ. गुरु गोविंद सिंह जी की माता गुजर कौर व चार साहिबजादों, बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत को याद किया गया. इस दौरान कीर्तन हुआ. रागी जत्था ने साहेबजादों की शहीदी व जीवनी का विस्तारपूर्वक वर्णन कर संगतों को निहाल किया. शोभायात्रा में वाहन में चार साहेबजादों को दिखाया गया था. वहीं छोटे बच्चे हाथ में तलवार लिए आगे-आगे चल रहे थे. सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला व पुरुष शामिल हुए.

विधायक पहुंचे, बलिदान को याद किया :

शोभायात्रा में विधायक राज सिन्हा, समाजसेवी दिलीप सिंह समेत जिले के कई प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चार साहेबजादों के बलिदान से पूरा विश्व प्रेरित होता है. समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा कि गुजरी माता व चार साहेबजादों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola