होरलाडीह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होरलाडीह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला

विज्ञापन

बस्ताकोला. बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के होरलाडीह रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर पोल संख्या 325/जेएम19 के समीप रेलवे ट्रैक पर मगंलवार को दोपहर दो भाग में कटी एक अज्ञात महिला का शव मिला. सूचना मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में शव देखने के लिए जुट गये. सूचना मिलने के बावजूद दो घंटे तक पुलिस व जीआरपी घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट मे आने से हुई है. महिला का सिर और धड़ अलग थे. बाद में बोर्रागढ़ ओपी पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola