ePaper

Dhanbad News : रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

Updated at : 29 May 2025 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

बोले बोकारो विधायक बिरंची नारायण- न्याय, सेवा व लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं रानी अहिल्या बाई होल्कर

विज्ञापन

बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग बेल सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें बतौर मुख्य अतिथि सह झारखंड के पूर्व सचेतक व पूर्व विधायक (बोकारो) बिरंची नारायण ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं. उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यों और समाज सेवा से यह सिद्ध कर दिया कि नारी शक्ति कभी कमजोर नहीं होती. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि समाज सेवा और परोपकार ही सच्चा धर्म है. रानी अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और समाज को नयी दिशा दी.

अहिल्या बाई ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की :

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़ीवादिता के खिलाफ आवाज बुलंद की. उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी ने किया. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, पंकज सिन्हा, वीरेंद्र हांसदा, अजय निषाद, ध्रुभ हरि, प्रियंका देवी, रीता यादव, कंचन चौरसिया, रमा सिन्हा, विभा रानी सिंह, योगेंद्र यादव, किशोर मंडल, राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, संजय कुशवाहा, पुरुषोत्तम रंजन, सूरज पासवान, रवि सिन्हा, बच्चा कुमार गिरी, अर्जुन निषाद, अजय कुमार दास, तरुण राय, अवधेश साह, भृगुनाथ भगत, गीता सिंह, उमेश सिंह, सुमन अग्रवाल, बसंती सिंह, मनीष पांडेय, प्रमोद अग्रवाल, मनोज रिंकू सिन्हा, निर्मला पासवान, धीरज तिवारी, उषा पटुआ, सरैया देवी व निर्मला पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola