गोल्फ ग्राउंड में आर्यन केल्विन की फैन मीट में हंगामा, पत्थरबाजी के बाद मची अफरातफरी; कुर्सियां टूटीं

Updated:
विज्ञापन

गोल्फ ग्राउंड में आर्यन केल्विन से मिलने पहुंची भीड़

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आर्यन केल्विन के फैन मीट के दौरान जमकर हंगामा हुआ. उपद्रवियों ने कुर्सियां तोड़ीं और पत्थरबाजी की, जिससे अफरातफरी मच गई.

विज्ञापन

धनबाद. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन की ओर से रविवार को गोल्फ ग्राउंड में आयोजित फैन मीट के दौरान अचानक हंगामा हो गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया और कुछ युवकों द्वारा पत्थरबाजी किये जाने की बात सामने आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन केल्विन
प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन केल्विन

पत्थरबाजी के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. हंगामे के दौरान गोल्फ ग्राउंड में लगी कुछ कुर्सियां भी टूट गयीं. बताया जाता है कि फैन मीट में शामिल होने के लिए शाम से ही बड़ी संख्या में युवा गोल्फ ग्राउंड पहुंचने लगे थे.

राजकीय शोक के कारण पुलिस ने बंद कराया डीजे

शाम करीब पांच बजे धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर घोषित राजकीय शोक का हवाला देते हुए डीजे और लाउडस्पीकर बंद करा दिया. इसके बाद कार्यक्रम को सादे तरीके से आयोजित करने की अनुमति दी गयी.

kelvin | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में पहुंची भीड़

इसी दौरान गोल्फ ग्राउंड में बाइक से स्टंट कर रहे एक युवक को थाना प्रभारी ने बाइक समेत पकड़ लिया और उसे धनबाद थाना ले गये. बाद में बॉन्ड भरवाकर युवक को छोड़ दिया गया.

बॉडीगार्ड से युवकों की भिड़ंत

कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बीच आर्यन केल्विन के बॉडीगार्ड और कुछ युवकों के बीच मारपीट होने की भी चर्चा रही. हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

हंगामे के कारण कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल का माहौल बिगड़ा रहा. बाद में स्थिति सामान्य होने पर फैन मीट को सादे तरीके से आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola