Dhanbad News: बाइक सवार उचक्कों ने महिला की चेन झपटी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं. पिछले 48 घंटों में चेन छिनतई की चार घटनाएं घटीं.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं. मंगलवार को धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बारामुड़ी में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए. पीड़ित महिला पूजा गौरी सरिया की रहने वाली है. वह अपने पति विकास गौरी के साथ अपने बीमार ससुर को देखने असर्फी अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल से महिला पति के साथ घर लौट रही थी. बारामुड़ी स्थित बांबे स्वीट्स के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
पिछले 48 घंटों में बाइक सवार अपराधी चार महिलाओं से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे चुके हैं. रविवार को बरटांड़, पुलिस लाइन व हीरापुर में तीन महिलाओं से चेन झपटने की घटनाएं घटी थीं. वहीं मंगलवार को भी अपराधियों ने दिनदहाड़े बारामुड़ी से महिला के गले से चेन झपट ली. शहर में आए दिन घट रही इन घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन