Dhanbad News: पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: रफ्तार का कहर. महुदा स्थित भुरुंगिया चौक पर शनिवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर लेन पर भुरुंगिया चौक के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराने से जोड़ापोखर निवासी प्रशांत महतो (18) की मौत हो गयी. घटना में बाइक पर सवार प्रशांत का साथी अरविंद महतो बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महुदा पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को उठा कर एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्रशांत कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया जबकि अरविंद महतो का इलाज चल रहा है. पुलिस बाइक जब्त कर थाना ले गयी.

कैसे हुई घटना

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के नीचे डुगरी बस्ती निवासी स्व. ललित महतो के पुत्र प्रशांत महतो बाइक (जेएच10डीए- 8953) से अपने साथी पुटकी थाना क्षेत्र के चिरुडीह बस्ती निवासी जगेश्वर महतो के पुत्र अरविंद महतो के साथ रात में कहीं से लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. इससे प्रशांत की मौके पर मौत हो गयी जबकि अरविंद घायल हो गया.

प्रशांत का शव पहुंचने से नीचे डुमरी बस्ती में मातम

जामाडोबा काली मेला नीचे डुमरी बस्ती निवासी स्व. ललित महतो के पुत्र प्रशांत कुमार महतो (18) का शव रविवार को उसके घर पहुंचने से मातम पसर गया. प्रशांत 11वीं का कक्षा छात्र था. घटना के बाद उसके बड़े भाई निशांत महतो, मां मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. प्रशांत का अंतिम संस्कार दामोदर नदी के काली मेला घाट पर किया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola