संजोत के साथ सरायढेला में भोक्तिया पर्व शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

15 मई को शरीर में कील चुभोकर 35 फीट ऊंचे चरखी पर घूम आराधना करेंगे.

विज्ञापन

धनबाद.

श्रीश्री चरक पूजा समिति ग्राम पंचायत सरायढेला की ओर से चार दिवसीय भोक्तिया पर्व सोमवार से प्रारंभ हो गया. समिति के संरक्षक शिव प्रसाद महतो ने बताया कि 65 भक्तों ने पर्व को निर्विघ्न पार करने के लिए बूढ़ा बाबा (शिव बाबा) से प्रार्थना कर संकल्प लिया. इसके बाद तालाब में स्नान कर पैता धारण किया. 14 मई को निर्जल उपवास रखकर शाम को तालाब में स्नान कर शिव मंदिर में भोलेनाथ की आराधना के साथ ढाक सिद्धो पूजा करेंगे. 15 मई को भोक्तिया शरीर में कील चुभोकर 35 फीट ऊंचे चरखी पर घूम आराधना करेंगे. 16 मई को नार्ता पर्व होगा. कार्यक्रम को लेकर समिति के संतोष महतो, तारा रजवार, अमर रजवार, अमित महतो, अजय रविदास, मुखिया महतो, दिलीप महतो, छुटू महतो, शंकर महतो, कालाचंद महतो, हीरालाल महतो, रतन महतो, बबलू महतो, कुलदीप, भीम, रंजीत, आकाश, अर्जुन, संजय, विशाल आदि सक्रिय हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola