Dhanbad News: बीसीसीएल को करनी होगी पानी-बिजली की व्यवस्था : ढुलू महतो

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: परसाटांड़ पहुंच कर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुलू महतो ने रविवार को भगतडीह परसाटांड पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. बस्ताकोला मंडल उपाध्यक्ष कौशल वर्मा के नेतृत्व में सांसद का नागरिक अभिनंदन किया गया. स्थानीय महिलाओं ने क्षेत्र में वर्षों से पानी और बिजली की गंभीर समस्या होने की शिकायत की. बताया कि अब तक इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं. महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बस्ती के समीप संचालित एना आउटसोर्सिंग परियोजना से उड़ने वाला प्रदूषण घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

कुछ लोग जनता को बरगला कर स्वार्थ साध रहे हैं : सांसद

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को क्षेत्र में पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी स्थानीय माफियाओं के साथ मिलकर केवल कोयला चोरी पर ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को बरगलाकर अपना स्वार्थ साधते हैं, लेकिन झरिया की जनता अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, अवधेश साव, अनूप साव, कौशल वर्मा, अजय वर्मा, अशोक बरनवाल, छोटू राम, संजय दास, प्रभु मिश्रा, अनूप वर्मा, पिंटू दुबे, दीपक रवानी सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola