बीसीसीएल ने साइलो फायर पैच से कोयला निकालने का रास्ता किया साफ, 78.95 करोड़ का ठेका

Updated:
विज्ञापन

Day-2 पर BCCL IPO के लिए निवेशकों की भारी भागीदारी देखने को मिली.

बीसीसीएल ने बरोरा क्षेत्र में कोयला निकालने और आग बुझाने के लिए जेएसइ इंफोटेक को 79 करोड़ का ठेका दिया है. 720 दिनों में पूरा करना होगा प्रोजेक्ट.

विज्ञापन

बीसीसीएल की बरोरा एरिया अंतर्गत अमलगमेटेड मुराइडीह-फुलारीटांड़ परियोजना के शताब्दी सेक्शन स्थित साइलो फायर पैच से कोयला निकालने और ओवरबर्डन हटाने का रास्ता साफ हो गया है. बीसीसीएल ने इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स जेएसइ इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को 78.95 करोड़ रु का ठेका दिया है. इस बाबत बुधवार को बीसीसीएल के विभागाध्यक्ष सीएमसी के हस्ताक्षर से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओबी हटाने के साथ निष्कर्षण व परिवहन भी शामिल है काम में

ठेका 720 दिनों के लिए दिया गया है. इस अवधि में कंपनी को साइलो फायर पैच से ओवर बर्डन हटाने के साथ कोयले का निष्कर्षण और परिवहन करना होगा. कार्य के तहत 1.338 लाख क्यूबिक मीटर इन-सिटू सॉफ्ट ओबी, 22.495 लाख क्यूबिक मीटर इन-सिटू हार्ड ओबी और 34.880 लाख क्यूबिक मीटर डंप्ड लूज ओबी हटाया जाना है. इसके अलावा 12.059 लाख टन कोयला निकालकर परिवहन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में स्टेट कोटा की 67 सीटों पर दाखिला पूरा, प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होने पर एक आवेदन रद्द

आग बुझाने की जिम्मेदारी भी कंपनी की

ठेका कंपनी को ओबी और कोयला निकालने के साथ फायर-फाइटिंग की जिम्मेदारी भी दी गयी है. इसके लिए पर्याप्त क्षमता वाले पंप, विद्युत व्यवस्था, एमएस पाइप और होज की व्यवस्था करनी होगी. खुदाई और लोडिंग के दौरान लगातार पानी का छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझाना होगा. बीसीसीएल ने स्पष्ट किया है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही ओबी और कोयले की लोडिंग व ढुलाई की जायेगी.

तीन किलोमीटर तक होगी ओबी की ढुलाई

टेंडर में ओबी हटाने के लिए अलग-अलग कैरेज लीड निर्धारित की गयी है. फेस से सतही ओबी डंप तक एक से दो किलोमीटर तथा दो से तीन किलोमीटर तक ढुलाई का प्रावधान है. इन-पिट डंप तक शून्य से एक किलोमीटर की ढुलाई भी शामिल है. हार्ड ओबी के लिए ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग की जरूरत पड़ने पर यह काम बीसीसीएल नि:शुल्क करायेगा.

अनुमानित लागत से कम पर मिला ठेका

टेंडर में जीएसटी छोड़कर अनुमानित लागत 69.34 करोड़ रु थी. 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने पर यह राशि 81.82 करोड़ रु होती है. ठेका कंपनी ने 96.49 प्रतिशत दर पर काम स्वीकार किया है. यानी अनुमानित लागत से 3.51 प्रतिशत कम पर ठेका दिया गया है. कुल स्वीकृत राशि 78,95,73,629.96 रु है.

23 सितंबर तक जमा करनी होगी जमानत राशि

बीसीसीएल ने कंपनी को 1.69 करोड़ रु की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी 23 सितंबर 2026 तक जमा करने का निर्देश दिया है. इसके बाद औपचारिक वर्क ऑर्डर जारी कर अनुबंध किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola