गया पुल के दूसरे अंडरपास का 22% काम पूरा, पाइपलाइन और बिजली पोल की शिफ्टिंग नहीं होने से काम रुका

Updated:
विज्ञापन

गया पुल अंडरपास

धनबाद के गया पुल अंडरपास का 22 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. रेलवे की अनुमति और यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी के कारण निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है.

विज्ञापन

गया पुल पर रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने की योजना अब रेलवे की अनुमति और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण अटक गयी है. पुल के दूसरी ओर बनने वाले 40 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े दूसरे अंडरपास का करीब 20 से 22 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. अंडरपास के लिए 10-10 मीटर के चार वेंट तैयार कर लिये गये हैं. हालांकि, आगे की प्रक्रिया के लिए रेलवे से अनुमति का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे की अनुमति के बाद निर्माण कार्य होगा तेज

अंडरपास की पुशिंग के लिए रेलवे की अनुमति जरूरी है. आरसीडी की ओर से बरसात के बाद रेलवे से पुशिंग की अनुमति मांगी जायेगी. विभाग को उम्मीद है कि अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आयेगी. अंडरपास को दिसंबर 2026 तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में 20 सितंबर को राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला, मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार

दो अंडरपास से चलेगा ट्रैफिक

नया अंडरपास वर्तमान अंडरपास से कुछ दूरी पर बनाया जा रहा है. इसके तैयार होने के बाद गया पुल पर यातायात को दो अलग-अलग अंडरपास से संचालित करने की योजना है. एक अंडरपास से वाहन प्रवेश करेंगे, जबकि दूसरे से बाहर निकलेंगे. इससे मौजूदा अंडरपास पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

श्रमिक चौक से पेट्रोल पंप तक बनेगी सड़क

श्रमिक चौक से पूजा मंडप के बगल से रेलवे गोदाम होते हुए पेट्रोल पंप के पास तक नयी सड़क भी बनायी जानी है. अंडरपास का वेंट तैयार हो चुका है, लेकिन एप्रोच रोड का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है.

पाइपलाइन और पोल शिफ्टिंग बनी बाधा

निर्माण स्थल पर जलापूर्ति पाइपलाइन और बिजली के पोल की शिफ्टिंग नहीं होने के कारण एजेंसी ने काम रोक दिया है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा बिजली विभाग ने यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए प्राक्कलन तैयार कर डीएमएफटी कमेटी को सौंप दिया है.

मंजूरी के बाद शिफ्टिंग शुरू होगी. मिथिलेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी ने कहा कि अंडरपास का वेंट तैयार है. यूटिलिटी शिफ्टिंग के बाद काम आगे बढ़ेगा. बरसात के बाद रेलवे से पुशिंग की अनुमति मांगी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola