IIT ISM धनबाद में 20 सितंबर को राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला, मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार
राज्यपाल संतोष गंगवार और आइआइटी आइएसएम की फाइल फोटो
धनबाद के आइआइटी आइएसएम में 20 सितंबर को राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
आरोग्य भारती, झारखंड और आइआइटी आइएसएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे. कार्यक्रम आइआइटी आइएसएम धनबाद में आगामी 20 सितंबर को आयोजित होगा. राज्यपाल ने आयोजन समिति का अनुरोध स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी.
आपके शहर में

पर्यावरण विषयक गंभीर विमर्श का होगा मौका
राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों, उनके समाधान और प्रभावी नीतियों पर विचार-विमर्श करना है. कार्यक्रम में होने वाली चर्चा के आधार पर सामने आयीं महत्वपूर्ण सिफारिशों को भारत सरकार को भेजा जायेगा.
राज्यपाल की सहमति के बादा तैयारी तेज
आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल में प्रो अंशुमाली, अरुण राय, जय प्रकाश नारायण सिंह, डॉ विकास रमण और पवन अग्रवाल शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने कार्यशाला के उद्देश्यों और आयोजन की तैयारियों की जानकारी राज्यपाल को दी.
राज्यपाल की सहमति के बाद आयोजन समिति ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए