Dhanbad News : वार्षिक लक्ष्य से बीसीसीएल 16.72 मिलियन टन दूर, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 45 मिलियन टन कोयला उत्पादन व डिस्पैच का है लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

अबतक 28.26 मिलियन उत्पादन व 27.56 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर चुकी है कंपनी, लक्ष्य प्राप्ति के लिए 95 दिनों में करना होगा 17.44 मिलियन टन कोयला डिस्पैच, बरोरा व इजे एरिया को छोड़ अन्य सभी एरिया लक्ष्य से चल रही पीछे

विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 45 मिलियन टन कोयले का उत्पादन व डिस्पैच बीसीसीएल को करना है. कंपनी अबतक (1 अप्रैल से 25 दिसंबर तक) लक्ष्य के विरुद्ध 28.27 मिलियन टन उत्पादन व 27.56 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. यानी वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए बीसीसीएल को अगले 95 दिनों में 16.72 मिलियन टन उत्पादन व 17.44 मिलियन कोयला डिस्पैच करना होगा. कंपनी अपने लक्ष्य के मुताबिक कोयले का उत्पादन व डिस्पैच सुनिश्चित कर सके, इसके लिए बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता से सभी एरिया जीएम को कड़ा निर्देश दे रखा है. जिस एरिया का प्रदर्शन खराब चल रहा है, उन्हें अविलंब सुधार कर लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन व डिस्पैच करने को कहा है.

हर दिन हो रहा 1.10 लाख टन कोयले का उत्पादन :

बीसीसीएल वर्तमान में औसतन हर दिन 1.10 लाख टन कोयला का उत्पादन व 1.15 लाख टन डिस्पैच कर पा रही है. वहीं कंपनी का लक्ष्य हर दिन 1.35 लाख टन उत्पादन व 1.40 लाख टन कोयला डिस्पैच का है. बीसीसीएल के आंकड़ों पर गौर करें, तो कंपनी के बरोरा व इजे एरिया को छोड़ दें, तो अन्य सभी एरिया अपने उत्पादन व डिस्पैच लक्ष्य से पीछे चल रही हैं. इसमें सबसे खराब प्रदर्शन गोविंदपुर, सीबी, कतरास, सिजुआ, लोदना व डब्ल्यूजे एरिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola