Dhanbad News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव : बीबीएमकेयू की टीम ने एक स्वर्ण समेत सात पदक जीते

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) द्वारा आयोजित 38वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में बीबीएमकेयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

धनबाद.

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) द्वारा आयोजित 38वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. शुक्रवार को चार दिवसीय युवा महोत्सव के अंतिम परिणामों की घोषणा की गयी. विश्वविद्यालय की टीम ने आठ इवेंट्स में हिस्सा लिया. इनमें से सात इवेंट्स में उम्दा प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बीबीएमकेयू का मान बढ़ाया. टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह और डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. कहा कि टीम के लौटने पर विश्वविद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा.

इन युवाओं ने जीते मेडल

बीबीएमकेयू की टीम ने लाइट वोकल इंडियन में गोल्ड मेडल जीता है. इसमें विवि का प्रतिनिधित्व सृष्टि मिश्रा ने किया. वहीं कोलाज में रोहित कुमार ने सिल्वर मेल जीता. इसके अलावा वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो में अरित्रो कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. माइम (मूक अभिनय) में तानिया गुप्ता, दीपशिखा दास, कृति गुप्ता, कोमल कुमारी, आर्ची आर्या और अमीषा कुमारी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वन एक्ट प्ले में परवीन, रोहित कुमार रजक, श्रेया, उज्जवल, प्रयोजित, दीपशिखा, तानिया कुमारी, आकिब और अमीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया. ग्रुप सांग (इंडियन) में सृष्टि मिश्रा, पूर्णिमा कुमार, स्नेहा, पुष्पा कुमार, सृष्टि गोस्वामी और आमान अली खान की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इलोक्यूशन प्रतियोगिता में रिया गुप्ता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया. वीवी की टीम ने कल्चरल प्रोसेशन में भी तीसरा स्थान प्रप्त किया.

ये भी थे टीम में : टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ जयगोपाल मंडल, डीएसडब्ल्यू प्रतिनिधि के रूप में डॉ राजीव प्रधान, डॉ गिनी रानी, जनार्धन कुमार के साथ ही सहयोगी के रूप में शुभी बावेजा, रीतेश, आदर्श, रवि शंकर, सागर, सुमित और शिवानंद गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola