dhanbad news निरसा में एक घर से वाहनों से चुरायी गयी बैट्रियां व बाइक बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 1:22 AM

विज्ञापन

निरसा से वाहनों से चुरायी गयी बैट्री व बािक जब्त

विज्ञापन

dhanbad news भागाबांध गांव का मामला परिजनों को शौचालय में बंद कर भाग गया आरोपी राहुल साहनी निरसा थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव निवासी राहुल साहनी के घर में सोमवार की रात निरसा व एमपीएल पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर विभिन्न वाहन से चोरी की गयी पांच बैट्री, बैट्री बॉक्स एवं ताला काटने का कटर, भारी मात्रा में वाहन में इस्तेमाल होने वाले टर्मिनल तार, एक दर्जन से अधिक विभिन्न नंबर के रेंज एवं चोरी की एक बाइक जब्त किया है. राहुल साहनी के घर से मिली पांच बैट्री की कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताये जा रहे हैं. छापेमारी का नेतृत्व निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार दलबल के साथ कर रहे थे. छापेमारी देख आरोपी राहुल साहनी भाग निकला. निरसा पुलिस परिजनों के फर्द बयान पर गांव के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. इस संबंध में निरसा पुलिस राहुल साहनी एवं उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. लगभग 15 मिनट तक पुलिस खोजबीन के बाद घर के पीछे बाड़ी में बने छोटा शौचालय के अंदर घर के चार महिला सदस्य एवं एक तीन वर्षीय बच्ची को बाहर निकाला. छापेमारी देख राहुल घर के सभी सदस्यों को शौचालय में छिपा कर पीछे जंगल के रास्ते से भाग निकला था. ग्रामीणों के उपस्थिति में पुलिस ने जब घर में छापेमारी अभियान चलाया तो आंगन से चोरी की एक बाइक समेत अन्य सामान मिले. इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि चोरी का पाइप लोड पिकअप को पकड़ा गया है. कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola