Dhanbad News: आज निपटा लें काम, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated:
विज्ञापन

शनिवार से मंगलवार तक नहीं होगी नियमित बैंकिंग सेवा

विज्ञापन

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे शुक्रवार को ही निपटा लें, इसके बाद लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे. इससे आम ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. जानकारी के अनुसार शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इसके बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है और मंगलवार को प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी. चार दिन के बाद बुधवार को बैंक फिर से खुलेंगे.

बैंक यूनियन ने 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की

धनबाद जिला बैंक कमेटी सह बैंक ऑफ इंडिया यूनियन के झारखंड उपाध्यक्ष नंद कुमार महाराज ने बताया कि 27 जनवरी को बैंक यूनियन ने हड़ताल की घोषणा की है. बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है. इस संबंध में दिल्ली में सरकार और यूनियन के बीच वार्ता चल रही है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरकार के साथ पुनः वार्ता होनी है. यदि यूनियन की मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल तय है. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकद निकासी, जमा, चेक क्लीयरेंस व अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि अवकाश और हड़ताल के दौरान असुविधा न हो. हालांकि एटीएम में पर्याप्त राशि उपलब्ध रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola