Bank KYC Update: Axis बैंक का कर्मचारी बनकर फ्रॉड करनेवाला साइबर अपराधी अरेस्ट, UP और बिहार में कर चुका है ठगी

साइबर अपराधी की गिरफ्तारी जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी
Bank KYC Update: साइबर अपराधी जीतू रविदास ने बताया कि वह खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर बैंक का केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करता है. उसने यूपी के मुन्नू सिंह से दो बार 50-50 हजार रुपए की ठगी की. बिहार के एक व्यक्ति से 38 हजार रुपए की ठगी कर चुका है. डीएसपी ने बताया कि जीतू के पास मिले पांच सिम में से तीन नंबरों के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है.
Bank KYC Update: धनबाद-धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने बुधवार को कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के पंचमही बरडंगाल निवासी जीतू रविदास को केवाइसी के नाम पर ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से पांच सिम कार्ड और तीन मोबाइल जब्त किया है. जांच के दौरान पता चला कि वह कई लोगों से साइबर ठगी कर चुका है. उक्त जानकारी गुरुवार को साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय में दी. उन्होंने बताया गया कि ठगी के शिकार हुए तीन लोगों की जानकारी पुलिस को मिली है. आगे की जांच के बाद कई अन्य जानकारी भी मिलेगी. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. छापामारी दल में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, विष्णु कुमार गोस्वामी, एएसआइ मेरी प्रफुल्लित लकड़ा आदि शामिल थे.
बरामद नंबर खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज है शिकायत
डीएसपी ने बताया कि जीतू के पास मिले पांच सिम में से तीन नंबरों के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है. प्रतिबिंब एप से पता चला कि इसी सिम का प्रयोग कुमारधुबी में हो रहा है. इसी के आधार पर छापेमारी कर जीतू साइबर अपराध करते पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करता है. उसने यूपी के मुन्नु सिंह से दो बार 50-50 हजार रुपये की ठगी. बिहार के एक व्यक्ति से 38 हजार रुपये की ठगी कर चुका है.
छह हजार में खरीदे पांच सिम कार्ड
डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसी क्षेत्र में रहने वाले आकाश रविदास जीतू को सिम कार्ड उपलब्ध कराता था. कुछ माह पहले ही जीतू ने आकाश से छह हजार में पांच सिम खरीदा और उसी से ठगी कर रहा था. इसके पहले भी आकाश ठगी में इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराता रहा है. पुलिस आकाश की तलाश कर रही है. किसके नाम से सिम खरीदा गया और कहां से लिया गया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.
ये भी पढे़ं: Santhal Social Boycott: झारखंड में माझी बाबा का तुगलकी फरमान, 12 गांवों के 118 संताल परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










