बलियापुर सड़क हादसे में दोलाबड़ के अमित की मौत, माता-पिता के इकलौते बेटे की गई जान

Updated:
विज्ञापन

अमित कुमार पाण्डेय की फाइल फोटो

बलियापुर के हीरक चौक के पास सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय अमित कुमार पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई. एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी जान चली गई. वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

भिखराजपुर स्थित हीरक चौक के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक अमित कुमार पांडेय की मौत हो गयी. धनबाद की ओर जा रहे सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. बलियापुर पुलिस ने उसे तत्काल एसएनएमएमसीएच, धनबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम से हीरक चौक गया था युवक

जानकारी के अनुसार, दोलाबड़ गांव निवासी अमित कुमार पांडेय शुक्रवार शाम किसी काम से भिखराजपुर हीरक चौक गया था. इसी दौरान धनबाद की ओर जा रहे सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गया. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे की सूचना मिलने पर भिखराजपुर के मुखिया दिलीप कुमार महतो, मुक्तेश्वर महतो, विकास दास, चौधरी चरण महतो समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.

माता-पिता का था इकलौता बेटा

अमित कुमार पांडेय दोलाबड़ गांव निवासी नरेंद्र नाथ पांडेय और पंचायत की वार्ड सदस्य माला देवी का इकलौता पुत्र था. उसकी दो बहनें हैं. युवक के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अमित भाजपा का कार्यकर्ता भी था.

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, डॉ निशि महतो, घनश्याम ग्रोवर, मुखिया सुनीता मल्लिक, दिलीप गोप समेत कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola