बाघमारा में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर और बोतल चलने से चार घायल
तीनों घायल
बाघमारा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चलने से चार लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
धनबाद. बाघमारा थाना क्षेत्र के तेलोटांड़ इमामबाड़ा के पास बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान ईंट-पत्थर और बोतल चलने की सूचना है. घटना में चार लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों ने बाघमारा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला करने का आरोप
एक पक्ष के मिराज खान के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उनके घर के पास 30-35 युवक आपस में झगड़ रहे थे. वह बीच-बचाव करने पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट और बोतलों से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर चोट लगी.
ये भी पढ़ें: नीरज सिंह केस से निखार सबलोक मर्डर तक, शूटर शिबू की पूरी कहानी; धनबाद में पुलिस से मुठभेड़ में घायल
मिराज खान ने रशीद अंसारी, दाऊद शेख, खुर्शीद अंसारी समेत 15-20 अज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है.
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी शिकायत
वहीं, दूसरे पक्ष के सुनील चौहान, गोलू चौहान और विक्की भी घटना में घायल हुए हैं. सुनील चौहान ने बाघमारा थाना में दिये आवेदन में पहले पक्ष के नामजद आरोपियों के साथ तप्पू नामक युवक पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए