ट्रैक्टर लेकर भाग रहा गिरफ्तार युवक बरकट्ठा का है रहने वाला, जेल
राजगंज मे पकड़ाया युवक पेशेवर अपराधी निकला
राजगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार को चुंगी में ट्रैक्टर चुराते पकड़ा गया युवक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का सदस्य है. गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मनोज प्रसाद, गांव गाय पहाड़ी, थाना बरकट्ठा, जिला हजारीबाग बताया है. पुलिस को उसने शुक्रवार को भागे गये अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है, जो हजारीबाग के ही हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करेगी. पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया. बाघमारा एसडीपीओ सिजुआ कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान राजगंज पुलिस ने दौड़ा कर मनोज प्रसाद को पकड़ा था. वह ट्रैक्टर संख्या JH10DK0659 लेकर भाग रहा था. आरोपी ने स्वीकार किया है कि वे वाहन चोरी में संलिप्त रहते हैं. मामलें में राजगंज थाना में कांड अंकित किया गया है. मौके पर राजगंज थाना प्रभारी तपन कुमार पणिग्रही, पुअनि अंशु कुमार, सअनि अजय कुमार आदि ते.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए