Dhanbad News: आंगनबाड़ीकर्मियों को मिला खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आंगनबाड़ीकर्मियों को मिला खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

Dhanbad News: फॉसटेक कार्यक्रम के तहत सहायिकाएं हुईं प्रशिक्षित

विज्ञापन

Dhanbad News: जिले में पहली बार आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित न्यू लेक्च�� हॉल में किया गया. यह पहल फॉस्टेक कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के सहयोग से संभव प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 76 आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को फॉस्टेक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ राकेश सिंह ने प्रशिक्षण दिया.

फोर्टिफाइड फूड, इट राइट इंडिया की दी गयी जानकारी

डॉ सिंह ने खाद्य सुरक्षा की मूल अवधारणा, खाद्य सुरक्षा के खतरे, स्वच्छता, खाद्य विषाक्तता, खाद्य संक्रमण, खाद्य एलर्जी एवं उनके नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. इसके अलावा खाद्य जनित रोग, संचारी एवं गैर-संचारी रोग, फूड ग्रेड रंग, पैकेजिंग सामग्री, बर्तन, एडिटिव्स एवं प्रिजर्वेटिव्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की. सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं भोजन निर्माण से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने फोर्टिफाइड फूड, इट राइट इंडिया तथा ‘आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक’ जैसी एफएसएसएआइ की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. सभी प्रतिभागियों को एप्रन एवं हाइजीन किट प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में 360 रिसर्च फाउंडेशन के राहुल कुमार, शुभम कुमार, अमित सिंह एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के राहुल पासवान का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola