Dhanbad News: गोल बिल्डिंग में दुकानदार से विवाद के बाद युवक ने बम फोड़ा, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के पास मंगलवार तड़के बम के धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गयी. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के पास मंगलवार की तड़के सुबह एक जोरदार बम धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गयी. गश्ती पुलिस ने आवाज सुनी और जब मौके पर पहुंची तो देखा की बम फोडने के बाद बाइक सवार आरोपी भाग रहा है. पुलिस ने खदेड़ कर एलसी रोड स्थित मनोरम नगर में रहने वाले आयुष कुमार को गिरफ्तार किया. बाइक को जब्त कर लिया. वहीं सरायढेला थाना के एएसआइ रविन्द्र पासवान की लिखित शिकायत पर बम फोड़ कर दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया गया.

सोमवार की रात हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि गोल बिल्डिंग के निकट शिव कुमार का चिकन शॉप है. सोमवार की रात आयुष अपने दोस्तों के साथ आया था जिसके बाद किसी बात को लेकर शिव कुमार के साथ उन लोगों का विवाद हो गया और झगड़ा होने लगा. लेकिन, आसपास के लोग मौजूद रहने के कारण मामला को शांत करवाया और आयुष अपने दोस्तों के साथ वापस चला गया. लेकिन मंगलवार की सुबह वह फिर आया और बम लेकर उसके दुकान में फेंक दिया. जिसके दुकान के आगे का काउंटर में लगा हुआ शीशा टूट गया.

आवाज सुन कर पहुंची पुलिस, खदेड़ कर पकड़ा

गोल बिल्डिंग के पास तेज आवाज होने के साथ ही गश्ती में मौजूद पुलिस वालों को सुनायी दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा की सफेद जैकेट पहना हुआ युवक बाइक ( जेएच10सीए-9499) से जा रहा है. वह तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने लगा और मेमको मोड़ होकर सिटी सेंटर की तरफ चला गया. पुलिस पीछे-पीछे सिटी सेंटर पहुंची. उसके बाद वह मनोरम नगर कॉलोनी में घुस गया. बाद में पुलिस ने स्नेहा अपार्टमेंट के पार्किंग में पार्क में उसकी गाड़ी देखी और पूछताछ के दौरान पता चला कि आयुष कुमार वहीं रहता है. जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और जब पूछताछ की तो बताया कि उसने ही बम फोड़ कर भागा है. जबकि पुलिस ने बम के अवशेष को जब्त कर लिया है. आयुष को थाना में पूछताछ की गयी तो वह बताया कि वह धनबाद के एक नामी बार में बार टेंडर का काम करता है.

एट लेन बना शराबियों का अड्डा

सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के निकट एट लेन व बलियापुर हीरक रोड में शराबियों का अड्डा बन गया है. शाम होते ही कोई कार से तो कई बाइक से एट लेन व बलियापुर हीरक रोड में जम जाते हैं और देर रात तक सड़क के किनारे और अपनी कार के अंदर बैठकर शराब पीते हैं. इस रोड में लगभग सभी गुमटी और दुकान में शराब परोसा जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola