Dhanbad News : सूर्यदेव सिंह पर फिल्म बनाना चाहते हैं अभिनेता संजय दत्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जमसं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम से मिल जतायी इच्छा
विज्ञापन
प्रसिद्ध सिने अभिनेता संजय दत्त झरिया के पूर्व विधायक सह दिवंगत मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह पर फिल्म बनाना चाहते हैं. इस दिशा में पहल की है. गुरुवार को फिल्म अभिनेता ने दिवंगत विधायक के छोटे पुत्र सह जनता मजदूर संघ (जमसं) के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम से मिल कर इस पर बातचीत की. श्री गौतम ने बताया कि गुरुवार को सिने अभिनेता संजय दत्त से अमृतसर में मुलाकात हुई.
लंबी बातचीत हुई :
दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. इस दौरान श्री दत्त ने कहा कि वे जमसं के संस्थापक महामंत्री सह झरिया से चार बार विधायक रहे सूर्यदेव सिंह पर फिल्म बनाना चाहते हैं. अभिनेता ने एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ गौतम भी मौजूद थे. वीडियो में फिल्म अभिनेता ने कहा कि सूर्यदेव सिंह गरीबों, मजदूरों के मसीहा थे. वे चाहते हैं इस छवि को दुनिया के बीच ले जायें. श्री गौतम ने बताया कि इस मुद्दे पर परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत करेंगे. उसके बाद इस पर आगे निर्णय लेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन