Dhanbad News: हाउस होल्ड सर्वे में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: राज्य स्तरीय बैठक में बोर्ड परीक्षा से पहले काम पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: राज्य स्तरीय बैठक में बोर्ड परीक्षा से पहले काम पूरा करने का निर्देशDhanbad News: जिले के सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का हाउस होल्ड सर्वे का कार्य पूरा करने को लेकर गुरुवार को राज्य स्तर पर ऑनलाइन विभागीय बैठक हुई. बैठक में शामिल हुए धनबाद के एपीओ शंभु दत्त मिश्रा ने विभाग को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक धनबाद जिले के 34 विद्यालय की मैपिंग नहीं हुई है. इस पर विभाग की ओर से स्पष्ट स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि हाउस होल्ड सर्वे में लापरवाही बरतने पर संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई की जायेगी.

बोर्ड परीक्षा से पहले पूरा हो काम

तीन फरवरी से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा है. इससे सर्वे का काम प्रभावित हो सकता है. ऐसे में सर्वे का काम परीक्षा से पहले पूरा करना है. हाउस होल्ड सर्वे का जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा 10-10 विद्यालयों का सैंपल टेस्ट करते हुए वेरिफिकेशन कराने का निर्देशित किया गया.

जिले के 104 विद्यालयों में नहीं शुरू हुआ सर्वे, 34 विद्यालयों की मैपिंग नहीं

शिक्षकों को स्पॉट सर्वे ऑनलाइन करना है. यदि पुरानी व्यवस्था के तहत पेन पेपर पर सर्वे किया जाता है, तो जियो टैग में वे पकड़े जायेंगे और कार्रवाई की जायेगी. वहीं गलत डाटा अपलोड करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. अब तक 854 विद्यालयों में सर्वे पूरा कर लिया गया है, जबकि 104 विद्यालयों ने अब तक सर्वे का काम शुरू नहीं किया है. वहीं 34 विद्यालयों की कई कारणों से मैपिंग तक नहीं हुई है. ऐसे विद्यालयों पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola