शादी से मुकरकर पांच महीने से फरार युवक पूर्वी टुंडी में गिरफ्तार, चतरा पुलिस ले गयी साथ

Updated:
विज्ञापन

फरार युवक की कार

शादी तय होने के बाद मुकरने और धोखाधड़ी के आरोप में करीब पांच महीने से फरार चल रहे झरिया के युवक मोहम्मद वसीम को पूर्वी टुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चतरा पुलिस उसे अपने साथ ले गई है.

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी (धनबाद). शादी से मुकरने और धोखाधड़ी के मामले में करीब पांच महीने से फरार चल रहे झरिया निवासी युवक मोहम्मद वसीम को चतरा पुलिस ने पूर्वी टुंडी पुलिस की मदद से रविवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क से पकड़ा गया. चतरा पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी तय होने के बाद मुकरने का आरोप

चतरा टाउन थाना के एसआई सह मामले के अनुसंधानकर्ता मोहम्मद कासिम ने बताया कि झरिया निवासी मोहम्मद वसीम की शादी करीब छह महीने पहले चतरा में तय हुई थी. युवती के परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे और इस दौरान लाखों रुपये खर्च किये गये थे. इसी बीच युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया.

परिजनों की ओर से शादी के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ. इसके बाद युवती के पिता ने 14 अप्रैल 2026 को चतरा थाना में युवक के खिलाफ शादी से मुकरने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया.

पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता ने आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ. पुलिस के अनुसार, वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन, बेटे हर्ष कुमार ने दी मुखाग्नि

रविवार को चतरा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार संख्या जेएच 10 सीवी 5257 से गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार से संपर्क किया. इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया.

चतरा ले गयी पुलिस

चतरा पुलिस ने बताया कि मामला चतरा थाना क्षेत्र का है. इसलिए आरोपी को चतरा ले जाकर मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola