जलापूर्ति पाइप में लीकेज से रोड धंसने की आशंका, धनबाद-बोकारो मार्ग का एक लेन बंद
धनबाद-बोकारो मार्ग का बंद लेन
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर पाइप लीकेज के कारण सड़क धंसने की आशंका है. सुरक्षा के मद्देनजर एक लेन को बंद कर दिया गया है, जांच जारी है.
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर गंसाडीह के पास रोड पर जलापूर्ति पाइप लीक करने से सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को एक लेन पर आवागमन रोक दिया गया है. सूचना मिलने पर केंदुआडीह पुलिस ने कोलियरी प्रबंधन और जमाडा अधिकारियों को घटना की जानकारी दी.
आपके शहर में
इसके बाद राजपूत बस्ती से गंसाडीह मोड़ तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में बांस-बल्ली लगाकर रोड पर बैरिकेडिंग करा दी गयी है. फिलहाल वाहनों का परिचालन एक ही लेन से कराया जा रहा है. बीसीसीएल रेस्क्यू टीम के अखिलेश सिंह और शिव अवतार प्रसाद ने मशीन से लीकेज की जांच की, लेकिन कोई संकेत नहीं मिला.
सड़क के नीचे गुजरी है जमाडा की पाइप लाइन
स्थानीय निवासी किशोर पासवान व जमाडाकर्मी मो जाकिर के अनुसार, सड़क के नीचे से जमाडा की जलापूर्ति पाइपलाइन गुजरी है. पाइप में लीकेज के कारण पानी का रिसाव होने से सड़क की मिट्टी कमजोर हो रही है. इससे सड़क धंसने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, बेटे श्रेयश ने दी मुखाग्नि; सीएम हेमंत सोरेन ने दिया कंधा
पूर्व में भी इस स्थानी पर सड़क की मरम्मत करायी गयी थी. जमाडा की ओर से बताया गया कि पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क की खुदाई की अनुमति आरसीडी से मांगी गयी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण काम नहीं हो सका. हालांकि, सड़क धंसने के वास्तविक कारण की पुष्टि स्थल की जांच के बाद ही हो सकेगी.
सुरक्षा के मद्देनजर रोका गया है आवागमन
प्रबंधक इस संबंध में केंदुआडीह कोलियरी के प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि सड़क के नीचे पाइप लीक करने की सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराकर रोड पर आवागमन रोका गया है. सोमवार को घटनास्थल की जांच करायी जायेगी. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए