बेटी की शादी के लिए जेवरात लेकर घर लौट रहे पिता हादसे में घायल, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन

बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड पर दुधिया जोड़िया पर हुई घटना, 28 अप्रैल को है बेटी की शादी, आंकद्वारा का रहने वाला है श्यामल दां

कालूबथान

. बलियापुर-पतलाबाड़ी मार्ग पर दुधिया जोड़िया के पास शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसे में आंकद्वारा गांव निवासी श्यामल दां बुरी तरह जख्मी हो गये. असर्फी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. श्यामल दां की बेटी की शादी 28 अप्रैल को है. वह बेटी की शादी के लिए बलियापुर के ज्वेलर्स दुकान से जेवरात लेकर अपने घर आंकद्वारा लौट रहे थे. इसी क्रम में अज्ञात वाहन के धक्के से वह घायल हो गये.

असर्फी में चल रहा है इलाज

: घटना की सूचना मिलते ही आंकद्वारा से परिजन दुधिया पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को एसएनएमएमसीएच धनबाद लेकर गये. एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले गये, जहां श्यामल की हालत गंभीर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola