19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिजली निगम का 503 ठिकानों पर छापा

धनबाद: झारखंड विद्युत वितरण निगम ने मंगलवार को सभी डिवीजन में छापामारी अभियान चलाया. 503 ठिकानों पर छापामारी की गयी और 133 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआइआर दर्ज करायी गयी. ऑन द स्पॉट 13 लाख 24 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. बिजली जीएम सुभाष सिंह के निर्देश पर सभी डिवीजन में एक साथ छापामारी […]

धनबाद: झारखंड विद्युत वितरण निगम ने मंगलवार को सभी डिवीजन में छापामारी अभियान चलाया. 503 ठिकानों पर छापामारी की गयी और 133 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआइआर दर्ज करायी गयी. ऑन द स्पॉट 13 लाख 24 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. बिजली जीएम सुभाष सिंह के निर्देश पर सभी डिवीजन में एक साथ छापामारी की गयी.

जीएम ने बताया कि धनबाद डिवीजन में 125 जगहों पर छापामारी की गयी. 27 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी. 1.58 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया.

इसी तरह गोविंदपुर डिवीजन में 48 ठिकानों पर छापामारी, 16 लोगों पर एफआइआर व 1.27 हजार जुर्माना वसूला गया. निरसा डिवीजन में 82 ठिकानों पर छापामारी व 23 पर एफआइआर तथा 3.05 लाख जुर्माना वसूला गया. झरिया डिवीजन में 74 जगहों पर छापामारी, 16 पर एफआइआर व 1.38 लाख जुर्माना वसूला गया. चास डिवीजन में 80 जगहों पर छापामारी, 23 पर एफआइआर व 2.26 लाख जुर्माना वसूला गया. लोयाबाद डिवीजन में 59 ठिकानों पर छापामारी, 14 पर एफआइआर व 1.91 हजार जुर्माना वसूला गया. तेनुघाट डिवीजन में 35 ठिकानों पर छापामारी, 14 उपभोक्ताओं पर एफआइआर व 1.79 हजार जुर्माना वसूला गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें