मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य बीके सिंह, सुरेश चंद्र झा, योगेंद्र सिंह योगी, राशिद रजा अंसारी, अभिजीत राज, सीता राणा, अनवर शमीम, वैभव सिन्हा, भोला रजवार, दिनेश सिंह, प्रियव्रत सिंह चौधरी, प्रभाकर नोनिया, संजय सिंह चौधरी, सुबोध राय, बबलू दास, हरेंद्र शाही, प्रमोद चंद्रवंशी, भोला सिंह, देव कुमार पासवान, राजेश्वर सिंह यादव, रामजी तिवारी, बासुकीनाथ ठाकुर आदि मौजूद थे.
Advertisement
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
धनबाद. दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को यहां रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर न्याय नहीं मिलने पर पूर्व सैनिक रामकृष्णा ग्रेवाल ने […]
धनबाद. दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को यहां रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर न्याय नहीं मिलने पर पूर्व सैनिक रामकृष्णा ग्रेवाल ने खुदकुशी की. उनके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष को भी गिरफ्तार कर घंटों थाना में बैठाये रखा गया. श्री सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पीएम के इशारे पर काम रही है.
कार्यक्रम के नाम पर भी गुटबाजी : पुतला दहन कार्यक्रम में भी गुरुवार को पार्टी में गुटबाजी देखने को मिली. पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, उनके पुत्र हुबान मल्लिक व गुट से जुड़े अधिकांश नेता कार्यक्रम में नहीं दिखे. अजय दूबे भी कार्यक्रम में नहीं दिखे.
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य संतोष कुमार सिंह व शमशेर आलम चासनाला में पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में दोनों नहीं दिखे. उनका कहना है कि जिलाध्यक्ष ने उन्हें नहीं बुलाया था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement