नोटिस के बाद बाजार समिति के 80 फीसदी गोदाम-दुकान हो गये खाली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
-लोकसभा चुनाव को लेकर बाजार समिति में बनाया जायेगा स्ट्रांग रूम, होगी मतगणना
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद.
बाजार समिति प्रशासन के नोटिस के बाद मंगलवार को व्यवसायियों ने यहां चिह्नित 80 फीसदी गोदाम व दुकान खाली कर दिये. शेष गोदामों व दुकानों को बुधवार को खाली कराया जायेगा. आज भीम सरिया एंड संस, रूचि डिपो, अडानी विल्मर के गोदाम समेत दो अन्य गोदाम को खाली कराया गया. दो गोदामों व आठ दुकानों को बुधवार को खाली कराया जायेगा. बाजार समिति प्रशासन के मुताबिक बाजार समिति में लोकसभा चुनाव का स्ट्रांग रूम बनना है. मतगणना भी बाजार समिति में ही होगी. इस आलोक में सात गोदामों व 18 दुकानों को जिला प्रशासन ने एक अप्रैल से ही अधिग्रहण कर लिया है. जिला प्रशासन के निर्देश पर गोदामों व दुकानों को खाली कराया जा रहा है. गोदामों व दुकानों में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र बनाये जायेंगे. चिह्नित गोदाम व दुकानों के खाली होते ही डिमार्केशन का काम शुरू होगा. 25 अप्रैल को यहां इवीएम की सीलिंग होगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन