19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सात केटेगरी में मिला महज 47.5 फीसदी अंक

स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर धनबाद की दावेदारी पर सवाल धनबाद : शहरी विकास मंत्रलय की झारखंड टीम शुक्रवार को धनबाद पहुंची. शहरी मंत्रलय द्वारा तय मापदंड के आधार पर धनबाद नगर निगम की केटेगरी की जांच की. 15 में मात्र सात केटेगरी में ही धनबाद नगर निगम को अंक मिला. शेष आठ केटेगरी में […]

स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर धनबाद की दावेदारी पर सवाल
धनबाद : शहरी विकास मंत्रलय की झारखंड टीम शुक्रवार को धनबाद पहुंची. शहरी मंत्रलय द्वारा तय मापदंड के आधार पर धनबाद नगर निगम की केटेगरी की जांच की. 15 में मात्र सात केटेगरी में ही धनबाद नगर निगम को अंक मिला. शेष आठ केटेगरी में धनबाद को शून्य अंक मिला.
15 केटेगरी में 100 अंक निर्धारित थे. इसमें मात्र धनबाद नगर निगम को मात्र 47.5 अंक मिला. झारखंड में रांची, धनबाद, जमशेदपुर व देवघर में किसी एक शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलना है. अमृत की झारखंड टीम से दीपक शंकर, श्वेतांबरा वर्मा व रवि शंकर ने धनबाद नगर निगम की केटेगरी की जांच की.
29 को तय होगा, किसे मिलेगी स्मार्ट सिटी : किस शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलेगा. यह 29 जुलाई को दिल्ली में शहरी विकास मंत्रलय की बैठक में तय होगा.
अमृत की झारखंड टीम रांची, जमशेदपुर, देवघर व धनबाद की सूची मुख्य सचिव झारखंड को सौंपेंगे. 17 जुलाई को मुख्य सचिव, झारखंड के सभी मेयर के साथ बैठक करेंगे. अमृत झारखंड की टीम द्वारा सौंपी गयी सूची को शहरी विकास मंत्रलय दिल्ली को सौंपेंगे. सूची के आधार पर शहरी विकास मंत्रलय स्मार्ट सिटी के लिए शहर का चयन करेगी.
दावेदारी बरकरार रखेंगे : मेयर
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि दावेदारी अभी खत्म नहीं हुई है. झारखंड में किसी एक शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलना है. पिछले पांच सालों में धनबाद में कुछ काम नहीं हुआ. इसका नतीजा है कि धनबाद को इतना कम अंक मिला. झारखंड के अन्य शहरों का अंक को देखने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें