हुनर की खोज कार्यक्रम में 50 प्रतिभागी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

संचिता के समूह ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी. 50 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

धनबाद.

मातृ सेवाश्रम जनकल्याण संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हुनर की खोज कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में विद्युत साहा, जीएमपी बीसीसीएल और बीसीसीएल के अन्य गणमान्य अधिकारियों ने किया. संचिता के समूह ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी. 50 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कोलकता से आयी चित्रा बसाक (प्रतिष्ठित नृत्यांगना), सुदीपा सेन सील (भारतनाट्यम विशेषज्ञ) व अजीत कुमार चौधरी (संगीत विशेषज्ञ) ने निर्णायक की भूमिका निभायी. संध्या में बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. आयोजक गौतम आचार्या ने बताया : यह कार्यक्रम भारत की विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों का संगम है. मंच का संचालन में सुपर्णा बनर्जी व अंकिता ने किया. आयोजन समिति में सुप्रिय मजूमदार, स्वामी अच्युतानंद, मृत्युंजय ओझा, वंदना घोषाल, अनूप दत्त, आरती रानी मंडल, रीना मंडल, अभिषेक आचार्य, विजय सेन, तपन, गौरव, बिप्लव आदि शामिल है. कार्यक्रम का समापन 16 जून को होगा.

यह भी पढ़ें

नवनियुक्त सहायकों का तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम गुरुवार को संपन्न हो गया. इस में 30 कनिष्ठ प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्य डीन एकेडमिक प्रो एमके सिंह थे. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया. इस मौके पर प्रो एमके सिंह, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय. डिप्टी रजिस्ट्रार रंजन चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola