रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन वरीय संवाददाता, धनबाद .नेशनल यूनियन रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन रविवार को डीआरडीए के सभागार में हुआ. इसमें वर्ष 2015-17 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. चुनाव में छठी बार अशोक कुमार सिंह प्रदेश सचिव एवं सोहन राम अध्यक्ष चुने गये. चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जेनरल रांची द्वारा विनोद पंडित, सहायक अधीक्षक रेल डाक सेवा को पर्यवेक्षक बनाया गया था. इसमें साहिबगंज, जसीडीह, धनबाद, बोकारो, टाटा नगर, गोमो, कोडरमा, हजारीबाग रोड एवं डालटेनगंज के डेलिगेट्स ने भाग लिया. बाद में आमसभा शुरू हुई, जिसमें विधायक राज सिन्हा, पार्षद अशोक पाल, रंजीत कुमार ने भी भाग लिया. अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा सेंट्रल कर्मचारियों की 15 सूत्री मांग पत्र को निरस्त किया जा चुका है. अगर इस दौरान उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो मई में देश भर के कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उनकी मांगे दिल्ली तक पहुंचाने का काम करेंगे.
BREAKING NEWS
सोहन राम अध्यक्ष व अशोक सिंह छठी बार सचिव बने
रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन वरीय संवाददाता, धनबाद .नेशनल यूनियन रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन रविवार को डीआरडीए के सभागार में हुआ. इसमें वर्ष 2015-17 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. चुनाव में छठी बार अशोक कुमार सिंह प्रदेश सचिव एवं सोहन राम अध्यक्ष चुने गये. चुनाव प्रक्रिया की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement