23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जगरनाथ के पक्ष में महिलाओं की रैली

बेरमो फोटो जेपीजी 11-12 रैली मंे शामिल महिलाएंनावाडीह. डुमरी विस से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में गुरुवार को महिलाओं ने जिप सदस्य शांति देवी, मुखिया सुमित्रा देवी एवं पंसस नूरजहां के नेतृत्व में नावाडीह की सहरिया पंचायत के घुजूडीह, सहरिया, पारटांड़, पथलगढवा, वर्णवाल टोला, मुसलिम टोला, टांडियापार में रैली निकाल कर लोगों से […]

बेरमो फोटो जेपीजी 11-12 रैली मंे शामिल महिलाएंनावाडीह. डुमरी विस से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में गुरुवार को महिलाओं ने जिप सदस्य शांति देवी, मुखिया सुमित्रा देवी एवं पंसस नूरजहां के नेतृत्व में नावाडीह की सहरिया पंचायत के घुजूडीह, सहरिया, पारटांड़, पथलगढवा, वर्णवाल टोला, मुसलिम टोला, टांडियापार में रैली निकाल कर लोगों से वोट मांगा. शांति देवी व सुमित्रा देवी ने कहा कि झामुमो में सभी को मान-सम्मान मिलता है. विकास के नाम पर पुन: तीसरी बार विधायक जगरनाथ महतो जीत दर्ज करेंगे. रैली में डॉ लालजी प्रसाद, योगेंद्र महतो, महेश महतो, सरिता देवी, कुंती देवी, शंकरी देवी, मीना देवी, रीता देवी, जगनी देवी, चंपा देवी, मंगरी देवी, मैमून बीवी, डालो महतो, वीरेंद्र वर्णवाल, लखन महतो, जगेश्वर महतो, नीता देवी, महफूज खान, संजय कुमार, मेघनी देवी, भूखली देवी, नीता देवी, भानु देवी, पुष्पा देवी, रजनी देवी आदि शामिल थे. भाजपा से कई झामुमो में गये नावाडीह. झामुमो प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को विधायक जगरनाथ महतो के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा छोड़ कई लोग झामुमो में शामिल हुए. पार्टी में सभी का स्वागत माला पहना कर विधायक जगरनाथ महतो ने किया. शामिल होने वालों में राजकिशोर विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, रमेश, अनुज, दिनेश, आनंद, मिथुन विश्वकर्मा आदि शामिल हैं. मौके पर झामुमो नेता गौरी शंकर महतो, विश्वनाथ महतो, कंचन विश्वकर्मा, सोनू चौैरसिया, गुड्डू चौरसिया, भोलाराम महतो, गणेश महतो, गोपी रजक आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें