गिरिडीह. झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी है. गंठबंधन की सरकार के कारण राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है. भाजपा के नेतृत्व में ही राज्य का संपूर्ण विकास संभव है. उक्त बातें भाजपा के केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कही. वे सोमवार को गिरिडीह विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी के पक्ष में पचंबा स्थित तेतरिया मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की स्थायी सरकार जरूरी है. श्री कुमार ने झाविमो, कांग्रेस व झामुमो की जम कर आलोचना की. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन रिवर्स गियर व बाबूलाल मरांडी न्यूट्रल गियर में हैं. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप गियर पर चल रहे हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जन समस्याओं का अंबार है. हेमंत सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हुई है. भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा कि झारखंडवासियों के मान-सम्मान की रक्षा भाजपा ही कर सकती है. मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र बर्मन, प्रदीप शर्मा, डा. विद्याभूषण, मुकेश जालान, संजीत सिंह, विवेश जालान, शुकदेव प्रसाद साहू आदि मौजूद थे. कई लोगों ने थामा भाजपा का दामनचुनावी सभा के दौरान कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल होने वालों में मनोज कुमार साहू, सुनील पासवान, अरविंद सिंह, गुरुवेज सिंह कालरा आदि थे.
BREAKING NEWS
झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी : अनंत
गिरिडीह. झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी है. गंठबंधन की सरकार के कारण राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है. भाजपा के नेतृत्व में ही राज्य का संपूर्ण विकास संभव है. उक्त बातें भाजपा के केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कही. वे सोमवार को गिरिडीह विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement