Dhanbad News: बीसीसीएल से 21 अधिकारी व 229 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बीसीसीएल से 21 अधिकारी व 229 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

Dhanbad News: कोयला नगर के जुबली हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. बीसीसीएल से दिसंबर माह में रिटायर्ड हो रहे कार्मिकों के सम्मान में शनिवार को कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों और मुख्यालय से सेवानिवृत्त 35 कार्मिकों, जिसमें 21 अधिकारी व 14 कर्मचारी को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्षता करते हुए बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मियों के समर्पित कार्यकाल की गरिमामयी पूर्णता है. उन्होंने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बीसीसीएल में उनके योगदान को अमूल्य बताया. बीसीसीएल के अनुसार दिसंबर माह में कुल 250 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें 21 अधिकारी और 229 कर्मचारी शामिल हैं. समारोह में मुख्यालय से 14 कर्मचारियों और 21 अधिकारियों का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया. जबकि विभिन्न क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये गये. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किये और बीसीसीएल परिवार का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क) प्रणव ओझा ने किया. मौके पर बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, सीएमएस डॉ पूनम दुबे, सीएमओएआइ के अध्यक्ष एके सिंह समेत मुख्यालय के सभी जीएम, विभागाध्यक्ष व सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola