बोली झरिया विधायकसंजीव सिंह ही विधायकजी के उत्तराधिकारीमुख्य संवाददाता, धनबादझरिया की विधायक कुंती देवी ने कहा है कि झरिया में कोई महाभारत नहीं हो रहा है. सिंह मैंशन की ओर से संजीव सिंह ही विधायकजी (स्व. सूर्यदेव सिंह) के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं. शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती कुंती देवी ने कहा कि झरिया के लोगों की सेवा के लिए संजीव सिंह को दिये हैं. अपने पिता की तरह ही संजीव भी झरिया के लोगों की सेवा करेंगे. जनता मजदूर संघ में विवाद के सवाल पर कहा कि कोई विवाद नहीं हैं. पूरा जमसं संजीव सिंह के साथ है. कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं. जनता सब जानती है. जिस तरह सिंह मैंशन के सदस्य पहले चुनाव लड़ते थे, उसी तरह इस बार भी लड़ेंगे. पूरा परिवार एकजुट है. सांसद सहित भाजपा के तमाम नेता, कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को जिताने में लगे हुए हैं. डूबती नाव की सवारी कर रहे नीरज : सांसदसांसद पशुपति नाथ सिंह ने डिप्टी मेयर सह झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह के बारे में टिप्पणी की कि वह डूबती नाव की सवारी कर रहे हैं. डिप्टी मेयर का नाम लिये बगैर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि झरिया विधायक को समझाना चाहिए था कि परिवार का कोई सदस्य डूबती नाव पर नहीं चढ़े. इस पर झरिया विधायक कुंती देवी ने कहा कि अगर कोई बेटा मां का बात नहीं सुने तो क्या करेंगे!
BREAKING NEWS
झरिया में कोई महाभारत नहीं : कुंती
बोली झरिया विधायकसंजीव सिंह ही विधायकजी के उत्तराधिकारीमुख्य संवाददाता, धनबादझरिया की विधायक कुंती देवी ने कहा है कि झरिया में कोई महाभारत नहीं हो रहा है. सिंह मैंशन की ओर से संजीव सिंह ही विधायकजी (स्व. सूर्यदेव सिंह) के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं. शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती कुंती देवी ने कहा कि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement