14 बोक 59 – भाजपा की बैठक में शामिल पेटरवार. दिगंबर जैन धर्मशाला में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री नागेंद्र जी, छोटानागपुर क्षेत्र के प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत उपस्थित थे. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा : भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह ईमानदार व कर्मठ हैं. इनपर कभी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर इनकी जीत सुनिश्चित करें. मौके पर भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह ने भी संबोधित किया. जिला अध्यक्ष अंबिका ख्वास, लक्ष्मण नायक, गुड्डू घोष, सुधीर कुमार सिन्हा, शांति लाल जैन, बानेश्वर महतो, अमरलाल महतो, संतोष महतो, महानंद महतो, कौशर हाशमी, अभय कपूर, अबोध नायक, मुरारी प्रसाद, प्रदीप नायक, अनिल स्वर्णकार आदि मौजूद थे. इस दौरान माधवलाल सिंह ने 19 लोगों का पार्टी में स्वागत किया.
BREAKING NEWS
दिगंबर जैन धर्मशाला में भाजपा की बैठक
14 बोक 59 – भाजपा की बैठक में शामिल पेटरवार. दिगंबर जैन धर्मशाला में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री नागेंद्र जी, छोटानागपुर क्षेत्र के प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत उपस्थित थे. मौके पर प्रदेश […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement