राजधनवार. धनवार प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों ने भुधरनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता उदय सिंह को भाजपा से प्रत्याशी बनाने की मांग की है. इसे लेकर प्राय: सभी मुखिया ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय के नाम अपने-अपने लेटर पैड पर लिखकर उदय सिंह को दिया है. पत्र में उदय सिंह को स्वच्छ छवि वाला कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति बताया गया है. संघ अध्यक्ष भिखारी यादव ने टिकट नहीं दिये जाने की स्थिति में उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाने की भी बात कही है. उदय सिंह को तिसरी प्रखंड के गुमगी, गड़कुरा व भंडारी मुखिया का समर्थन भी लेटर पैड पर प्राप्त है. धनवार प्रखंड से सबदर अली, अनिता साहू, मो नेजाम, रेशमी देवी, शिवकुमार राय, मनोज राम, राजेंद्र वर्णवाल, वारिश अंसारी, मंजूर आलम, रेहाना खातून, जुलेखा खातून आदि प्राय: सभी मुखिया का उन्हें लेटर पैड प्राप्त है.
उदय सिंह को भाजपा से प्रत्याशी बनाने की मांग
राजधनवार. धनवार प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों ने भुधरनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता उदय सिंह को भाजपा से प्रत्याशी बनाने की मांग की है. इसे लेकर प्राय: सभी मुखिया ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय के नाम अपने-अपने लेटर पैड पर लिखकर उदय सिंह को दिया है. पत्र में उदय सिंह को स्वच्छ छवि वाला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement