Dhanbad News: अंतिम दिन महापौर पद के लिए 15 ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अंतिम दिन महापौर पद के लिए 15 ने किया नामांकन

महापौर के लिए 51 पर्चे बिके, कुल 33 ने किया नामांकन

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को खत्म हो गयी. अंतिम दिन बुधवार को महापौर के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो व सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने वालों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, शांतनु चंद्रा, मुकेश पांडे, योगेंद्र प्रधान, आकाश दुसाध, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, दीनानाथ ठाकुर, राम बिनय सिंह व राहुल कुमार चौहान शामिल हैं.

सात दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया

ज्ञात हो कि सात दिनों तक चली इस नामांकन प्रक्रिया में कुल 33 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन किया. जबकि 51 लोगों ने इस पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था. गुरुवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. वहीं नाम वापस लेने की तिथि छह फरवरी है. सात फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किये जायेंगे.

अंतिम दिन सबसे अधिक लोगों ने किया नामांकन

मेयर पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को सबसे अधिक 15 लोगों ने पर्चा भरा. वहीं बीते सोमवार को 11, मंगलवार को चार, बीते सप्ताह शुक्रवार को दो, गुरुवार को एक व शनिवार को शून्य नामांकन हुआ था.

धनबाद सांसद की पत्नी ने नहीं किया नामांकन

धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने भी मेयर पद से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को नामांकन पत्र खरीदा था. मगर, संजीव कुमार को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाये जाने पर उन्होंने नामांकन नहीं किया. इसके साथ ही झामुमो के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने भी नामांकन पत्र खरीदा था, मगर नामांकन दर्ज नहीं किया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola