गोधर में युवक को मारी गोली, अस्पताल में

Updated:
विज्ञापन

केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र की गोधर काली बस्ती से सटे नयाडीह कुसुंडा सात नंबर के रहनेवाले मंटू पासवान (22) को शनिवार की रात साढ़े सात बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली मंटू के बाएं हाथ की अंगुली में लगी है. अंगुली पूरी तरह फट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा […]

विज्ञापन

केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र की गोधर काली बस्ती से सटे नयाडीह कुसुंडा सात नंबर के रहनेवाले मंटू पासवान (22) को शनिवार की रात साढ़े सात बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली मंटू के बाएं हाथ की अंगुली में लगी है. अंगुली पूरी तरह फट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस कारणों का पता लगा रही है. उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. वहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन
कैसे क्या हुआ : पीएमसीएच में मंटू ने पुलिस को बताया है कि वह सात नंबर स्थित तालाब के पास अपने दोस्तों के साथ गपशप करने जा रहा था. रास्ते में उसे लघुशंका आयी तो रुक गया. उसी दौरान एक युवक ने उसे पीछे मुड़ने के लिए आवाज दी. उसने पीछे देखा कि दो युवक अपना चेहरा ढंक कर खड़े थे. एक युवक के हाथ में पिस्टल था. पिस्टल वाले युवक ने गोली चला दी. चिल्लाते हुए वह अपने दोस्त विशाल और छोटू के पास पहुंचा. फिर दोनों दोस्त उसे पीएमसीएच लेकर आये.
मंटू के पिता अरविंद पासवान दिहाड़ी मजदूर है.
कंपनी में करता है एसी रिपेयरिंग का काम : मंटू पासवान ए टू जेड कंपनी में एसी रिपेयरिंग का काम करता है. प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को भी काम खत्म कर शाम को घर आया था. घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है.
नया कुसुंडा तालाब के पास की घटना, खोखा बरामद
प्राइवेट पार्ट पर लगाया गया था निशाना
घायल मंटू पासवान ने बताया कि हमलावरों ने उसके गुप्तांग पर निशाना लगाया था, जिसे उसने बाएं हाथ से रोक लिया. मंटू किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं कर रहा है. पुलिस अंदाजा लगा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola