ढुलू ने यौन शोषण व मारपीट के दो मामलों में दायर की अग्रिम जमानत अर्जी
धनबाद : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो ने एक महिला नेत्री के साथ यौन शोषण के प्रयास एवं एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने के दो अलग-अलग मामलों में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की. इस पर 20 फरवरी 2020 को […]
धनबाद : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो ने एक महिला नेत्री के साथ यौन शोषण के प्रयास एवं एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने के दो अलग-अलग मामलों में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की. इस पर 20 फरवरी 2020 को सुनवाई होगी. महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि 13 नवंबर 15 को ढुलू महतो ने एक जगह बुलाया और उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की.
आपके शहर में
महिला नेत्री ने 23 नवंबर 18 को ढुलू महतो के खिलाफ ऑन लाइन शिकायत पुलिस में की थी. लेकिन प्राथमिकी दर्ज नही हुई. हाइकोर्ट के आदेश के बाद 4 अक्टूबर 2019 को कतरास थाना में ढुलू के खिलाफ कांड संख्या 178/19 दर्ज हुआ. दूसरा मामला ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने से संबंधित है. जगदीश राय ने इस संबंध में कतरास थाना में कांड संख्या 106/19 दर्ज कराया था.
गिरफ्तार चारों भेजे गये जेल : बाघमारा विधायक ढुलू महतो द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर डोमन महतो की रामराज मंदिर स्थित जमीन को हड़पने को लेकर उनपर किये गये जानलेवा हमला मामले में बरोरा पुलिस ने बुधवार को अजय गोराई, डीपी मंडल व बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी मिस संगीता की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए