ePaper

45 हजार टन कोयला की बिडिंग होते ही झरिया के दबंग ने बिछायी बिसात

Updated at : 09 Feb 2020 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
45 हजार टन कोयला की बिडिंग होते ही झरिया के दबंग ने बिछायी बिसात

झरिया : बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत ऐना परियोजना में फॉरवर्ड ऑक्शन के तहत शुक्रवार को 45 हजार टन कोयला उठाव की बिडिंग की गयी. बाघमारा की तरह ही झरिया क्षेत्र की कोलियरियों में भी रंगदारों को बगैर चढ़ावा दिये कोयला उठाव संभव नहीं है. ऐना परियोजना से कोयला उठाव के लिए एक राजनीतिक घराने […]

विज्ञापन

झरिया : बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत ऐना परियोजना में फॉरवर्ड ऑक्शन के तहत शुक्रवार को 45 हजार टन कोयला उठाव की बिडिंग की गयी. बाघमारा की तरह ही झरिया क्षेत्र की कोलियरियों में भी रंगदारों को बगैर चढ़ावा दिये कोयला उठाव संभव नहीं है. ऐना परियोजना से कोयला उठाव के लिए एक राजनीतिक घराने को पैसे देने पड़ते हैं. रंगदारों का नेतृत्व करने वाले पांडेयजी का जिला प्रशासन व झरिया पुलिस के साथ मधुर संबंध इसमें मददगार साबित होता है.

एक कोयला व्यवसायी ने बताया कि ऐना परियोजना से कोयला उठाव को लेकर दो वर्ष पूर्व से ही क्षेत्र के राजनीतिक घराने के ‘दबंग पार्ट टू’ के लठैतों को 650 रुपये प्रति टन चढ़ावा देना पड़ता है. इस कार्य में दो दर्जन युवकों को लगाया गया है, जो डीओ अलॉटमेंट के साथ 650 रुपये प्रतिटन के हिसाब से पैसा कोयला व्यवसायियों से वसूलते हैं.

तीन करोड़ अवैध वसूली पर दबंगों की नजर : बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोयला उठाव के लिए निकाले गये ऑफर की कीमत 4399 रुपये प्रति टन तय की गयी है.

ऑनलाइन बुकिंग में कोयला व्यवसायियों द्वारा 6500 रुपये प्रति टन की दर से बोली लगायी गयी है. पीओ एमके मिश्रा ने कहा कि अभी डीओ की सूची नहीं मिली है. मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. वही दबंग पार्ट टू के लोगों की बतौर रंगदारी की तय राशि 650 रुपये प्रति टन के हिसाब से दो करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये की अवैध कमाई को लेकर ऐना परियोजना व आसपास के क्षेत्रों में चहलकदमी बढ़ गयी है.

क्या है फॉरवर्ड ऑफर

फारवर्ड ऑफर के तहत कम से कम 10 हजार 50 टन की बुकिंग करने वाले कोयला व्यवसायी ही कोयला उठाव की बुकिंग में भाग ले सकते हैं. कोयला व्यवसायियों द्वारा बुक किये गये कोयला को उठाने की तय समय सीमा 90 दिन है. ऐना परियोजना में यह तीसरा फारवर्ड ऑफर है.

अवैध कमाई में पुलिस, सीआइएसएफ व विभाग भी शामिल : पार्ट टू के दबंगों द्वारा कोयले में गयी अवैध वसूली का हिस्सा पुलिस, सीआइएसएफ व बीसीसीएल से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिया जाता है. सबंधित राशि स्थानीय दबंग पार्ट टू के इशारे पर एक बाबा नामक व्यक्ति द्वारा संबंधित लोगों को पहुंचाया जाता है. बाबा की स्थानीय पुलिस के साथ साथ जिला प्रशासन में भी अच्छी पकड़ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola